-
Advertisement
हिमाचल: सुशासन सूचकांक में इस जिला ने हासिल किया पहला स्थान, CM ने दिया पुरस्कार
शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश सरकार के अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग ने जिला सुशासन सूचकांक पर रिपोर्ट तैयार की है। सुशासन सूचकांक में जिला हमीरपुर प्रथम, जिला बिलासपुर दूसरे और जिला कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा। राज्य सचिवालय के आर्म्सडेल भवन में सीएम जयराम ठाकुर ने सुशासन सूचकांक के तहत संबंधित उपायुक्तों को पुरस्कार प्रदान किए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: क्रशर उद्योग संघ ने सीएम जयराम सहित पुलिस प्रशासन को दे डाली चेतावनी, जाने क्यों
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुशासन की गुणवत्ता का आकलन करना शुरू किया है। यह रिपोर्ट तुलनात्मक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए सात विषयों, 19 केंद्रित विषयों और 75 संकेतकों पर एक साथ 12 जिलों के सेकेंडरी डाटा के आधार पर तैयार की गई है। बता दें कि जिला हमीरपुर को डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स-2020 यानी जिला सुशासन सूचकांक में प्रथम पुरस्कार मिला है। सीएम जयराम ठाकुर ने डीसी हमीरपुर देब श्वेता बनिक को यह पुरस्कार और 50 लाख रुपये दिए। पिछले साल जिला हमीरपुर को तृतीय पुरस्कार मिला था। डीसी हमीरपुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और जिला वासियों के सक्रिय सहयोग व समर्पण से ही हमीरपुर जिला ने यह उपलब्धि हासिल की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


