-
Advertisement
Hamirpur / InvestigationDelay /CMSukhu / Anirudh Singh
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत जौड़े अंब के वार्ड नंबर दो के बाशिंदों ने पंचायत प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप जड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा गांव में नालियां, रास्ते, खेल मैदान, सरोबार या शमशान घाट का निर्माण हो जमकर धांधली की गई है। जिसकी शिकायत सीएम और पंचायतीराज मंत्री को भी ग्रामीणों द्वारा की गई। शिकायत मिलने पर सीएम ने बीते बर्ष नवंबर माह में जिला प्रशासन को पंचायत हुई धांधली की जांच के निर्देश दिए। लेकिन अभी तक खण्ड विकास बिझड़ी कार्यालय द्वारा कोई जांच नहीं कि गई जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
