-
Advertisement
BJP के यह विधायक हुए Home Quarantine, फेसबुक पर पोस्ट कर दी जानकारी
हमीरपुर। नादौन के पूर्व विधायक व एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री (Vice President of HRTC Vijay Agnihotri) के कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) आने के बाद हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर सेल्फ होम क्वारंटाइन (MLA Narendra Thakur Self Home Quarantine) हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फेसबुक पेज (Facebook page) के माध्यम से दी है। फेसबुक पेज पर पोस्ट कर बताया कि हमीरपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मैंने अगले कुछ दिन तक घर में ही रहने का फैसला किया है। कृपया आप सबसे निवेदन है कि आप जरूरी काम के लिए फोन पर संपर्क करें। आप सबसे निवेदन है कि उचित दूरी बनाएं, मास्क और बार बार साबुन से हाथ साफ करें और अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।
यह भी पढ़ें: Covid-19 सैंपल होने के बाद भी कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे पूर्व MLA

बता दें कि रविवार को पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। पूर्व विधायक (Forme MLA) ने भी उनके कोरोना पॉजिटिव आने की जानकारी फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दी थी। विजय अग्निहोत्री कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे। उधर, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के कोरोना टेस्ट के बावजूद सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत की। जिस व्यक्ति का कोरोना टेस्ट हुआ हो तो उन्हें घर में ही रहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार की कमियों के कारण ही प्रदेश में कोरोना बीमारी बढ़ती जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

