-
Advertisement
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 829 का निकाला रिजल्ट, यहां पर देखें परिणाम
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने पोस्ट कोड संख्या 829 के तहत छंटनी परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया है। ये परीक्षा (Exam) जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 156 पदों को लेकर आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त, 2021 को किया गया था। छंटनी परीक्षा (Sorting Test) में 5566 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इनमें से 478 उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट (Shortlist) किया गया है।
यह भी पढ़ें:HPPSC ने घोषित किया प्लानिंग ऑफिसर का रिजल्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट के शेड्यूल भी किए जारी
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर (Dr. Jitendra Kanwar) के मुताबिक 13 से 16 दिसंबर तक 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया में हिस्सा ले चुके उम्मीदवारों (Candidates) को पुनः इसमें हिस्सा लेने की आवश्यकता नहीं है। सचिव ने बताया कि वित्तीय चरण की मूल्यांकन प्रक्रिया का आयोजन 21 मार्च को आयोग के मुख्यालय में होगा। सचिव ने कहा कि पदों की संख्या में इजाफा होने की वजह से परिणाम को संशोधित किया गया है।
यहां देखें परीक्षा परिणाम…..Result out


हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


