-
Advertisement
हिमाचल: हरदीप सिंह बावा 5वीं बार संभालेंगे इंटक की कमान
Last Updated on September 12, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हरदीप सिंह बावा को एक बार फिर हिमाचल इंटक अध्यक्ष (Himachal INTUC President) चुना गया है। रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में इंटक के चुनाव करवाए गए। जिसमे प्रदेश की 116 इंटक से संबंधित यूनियन ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्व सहमति से हरदीप सिंह बावा को हिमाचल प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) में हरदीप सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं, चुनाव संपन्न होने के बाद कई प्रस्ताव पारित किए गए।
जिसमे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमो में निजी भागीदारी ना की जाए। तीनो कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। श्रम सुधार कानुनो को वापस लिया जाए। मनरेगा कामगारों की दिहाड़ी 300 प्रति दिन की जाए और मनरेगा कामगारों के कार्यदिवस 200 दिन प्रति वर्ष किए जाए।
नवनियुक्त इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने कहा कि उपरोक्त प्रस्तावों का मांग पत्र सीएम जयराम ठाकुर और संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। बाबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारियों द्वारा गल्त तथ्यों को प्रस्तुत करने के उपरान्त दो वर्ष पहले जारी अधिसूचनाओं को वापस करके हजारों कर्मचारियों को नुकसान पहुचा रहे हैं, जोकि मजूदरों के हितो के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इंटक इस खिलवाड़ को कतई सहन नहीं करेगी। कर्मचारियों को न्याय दिलवाने के लिए संर्घष का रास्ता अपनाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…