-
Advertisement
मंडी की महिला के साथ हरियाणा के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म मामला दर्ज
Last Updated on January 9, 2023 by saroj patrwal
मंडी। जिला मंडी की महिला के साथ हरियाणा के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस थाना गोहर के तहत चच्योट क्षेत्र की महिला को पांच माह पहले जबरदस्ती भगाकर ले गया था। जिसके बाद व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला अब तीन माह की गर्भवती है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला को (Haryana) हरियाणा से बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: 17 साल की नाबालिग 8 माह की गर्भवती, युवक ने रचाई थी शादी
पुलिस थाना गोहर को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया है कि भूपेंद्र कुमार निवासी फतेहाबाद तहसील भूना हरियाणा करीब 5 महीने पहले उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया था। व्यक्ति उसके साथ लगातार मारपीट (Beating) और जबरदस्ती करता था। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह 3 महीने की गर्भवती (Pregnant) हो गई। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। महिला ने कहा है कि उसने घर जाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह उसे घर जाने नहीं देता था। गोहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी भूपेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।