-
Advertisement
खुलासाः कल्पा में सुसाइड प्वाइंट पर Selfie लेते नहीं गिरी थी महिला, दिया गया था धक्का
Last Updated on December 21, 2020 by Vishal Rana
रिकांगपिओ। किन्नौर (Kinnaur) जिला के कल्पा के पास रोघी सुसाइड प्वाइंट (Suicide point) से सेल्फी लेते महिला के गिरने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला सेल्फी (Selfi) लेते नहीं गिरी थी, बल्कि उसे धक्का दिया गया था। पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला हरियाणा के झालावाड़ में पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) के पद पर कार्यरत थी। बता दें कि शनिवार देर शाम करीब छह बजे के बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि रोघी के सुसाइड प्वाइंट पर हरियाणा (Haryana) की एक महिला सेल्फी लेते गहरी खाई में गिर गई है। महिला की पहचान रेखा 37 पत्नी विनीत शर्मा निवासी आरासीन कॉलोनी हिसार हरियाणा के रूप में हुई थी। महिला राजस्थान (Rajsthan) से किन्नौर घूमने के लिए आई थी। वाहन चालक मानवेंद्र सिंह के साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन से बैठकर यहां पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: Kinnaur: सुसाइड प्वाइंट पर Selfi लेना हरियाणा की महिला को पड़ा महंगा, गिरने से गई जान
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मामला दर्ज करने के बाद पिछले कल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन (Crime scene) को रि क्रिएट किया। जिस स्थान से महिला का गिरना बताया गया था, उस जगह से हादसा होना यानी गिरना संभव नहीं पाया गया। वहीं, पुलिस को चालक मानवेंद्र का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस को मामले में किसी षड्यंत्र का आंदेशा हुआ। पुलिस थाना रिकांगपिओ (Reckong Peo) में महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या (Murder) का मामला दर्ज किया। इस मामले में महिला के पति विनीत शर्मा व एक अन्य व्यक्ति कर्नव शर्मा की संलिप्तता का भी आंदेशा जताया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों को हिरासत में लेने के लिए हरियाणा रवाना हो गई है। दोनों से गहन पूछताछ की जाएगी। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि महिला के भाई लाल चंद के बयान पर चालक, महिला के पति व एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।