- Advertisement -
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (Himachal Pradesh Administrative Service) आदि संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) लिखित परीक्षा-2019 के अस्थाई शेड्यूल को पुनर्निर्धारित (Rescheduled) किया है। अब अंग्रेजी की परीक्षा 1 दिसंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। हिंदी की भी 1 दिसंबर को दो बजे से पांच बजे तक होगी। निबंध की परीक्षा 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी। जनरल स्टडीज-एक की 3 दिसंबर, जनरल स्टडीज-दो की 4 दिसंबर व जनरल स्टडीज तीन की पांच दिसंबर को होगी। यह परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होंगी। वहीं, ऑप्शनल पेपर-1 (Optional Paper-I) एक की परीक्षा सात दिसंबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे और ऑप्शनल पेपर-दो की भी सात दिसंबर को दो बजे से पांच बजे तक होगी। एचएएस आदि की मेन परीक्षा शिमला व धर्मशाला में बनाए केंद्रों में आयोजित की जाएंगी।
साथ ही हिमाचल ज्यूडिशियल सर्विस मेन लिखित परीक्षा 2019-2 (Himachal Pradesh Judicial Service (Main) Written Examination-2019-II) को भी पुनर्निर्धारित किया है। सिविल लॉ-एक (Civil Law-I) की परीक्षा 25 नवंबर व सिविल लॉ-दो की 26 नवंबर को होगी। यह परीक्षाएं 10 बजे से एक बजे तक होंगी। क्रिमिनल लॉ (Criminal Law) की परीक्षा 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी। English Composition की 28 नवंबर और हिंदी भाषा की भी 28 नवंबर को होगी। English Composition की सुबह 10 बजे से एक बजे और हिंदी भाषा की दो बजे से पांच बजे तक होगी। यह परीक्षा शिमला में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के ई.एडमिट कार्ड और निर्देश समय.समय पर कमिश्नरी की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह जानकारी आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने दी है।
- Advertisement -