-
Advertisement
दरिंदों ने #Gangrape के बाद काट दी थी 19-वर्षीय दलित लड़की की जीभ; 15 दिन बाद तोड़ा दम
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में हुई एक वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यहां पर चार लड़कों ने एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप (Gangrape) जैसी क्रूर वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी जीभ काट दी थी। वारदात के 15 दिन बीतने के बाद दर्द से जूझते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। 14 सितंबर की वारदात पर पुलिस ने बताया कि लड़की का आरोप है कि 4 लड़कों ने उसका गैंगरेप किया था। पुलिस ने एक-एक करके वारदात के सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: मां-बहन आईं थीं हिमाचल: 17 साल के लड़के का घर में हुआ Murder; कातिल कौन- पता नहीं…
गैंगरेप के बाद युवकों ने हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए पीड़िता के साथ पहले तो मारपीट की, इसके बाद उन्होंने किशोरी की जीभ काट दी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का गला दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकते। इस दौरान हुई हाथपाई के दौरान इन दरिंदों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी। आरोपियों ने नाबालिग दलित किशोरी के साथ बाजरे के खेत में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद आनन-फानन में उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। लड़की की हालत इतनी खबर थी कि 9 दिन तक होश ही नहीं आया। हालत बिगड़ता देख उसे सफदरजंग रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
मामले पर गरमाई राजनीति; कंगना बोलीं- रेपिस्ट को गोली मार दो

इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमाई हुई है। विपक्ष से लेकर सेलिब्रिटी तक, सब गुस्से में हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रविवार को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पीड़िता से मिलने अलीगढ़ आए थे। बॉलीवुड एक्ट्रसेजेज कंगना रनौत, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के साथ पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कहा कि इन रेपिस्ट को पब्लिक के सामने गोली मार देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Under Construction Building गिरी : तीन की गई जान, कई घायल, बचाव कार्य जारी
वहीं, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने दरिंदगी की शिकार बेटी के परिजनों से बात की है और तीन-चार दिन में हाथरस पहुंचकर उनसे मुलाकात करने का भरोसा दिया है। प्रियंका ने योगी सरकार पर निशाना साधा और कानून व्यवस्था का मसला उठाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है।

