-
Advertisement
घर में देखा है कभी नए AC का ऐसा धांसू स्वागत, दिल जीत लेगा ये Video आपका
Viral Video: तपती गर्मी से राहत पाना हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच में ठंडक पाने के लिए लोग पंखा – कूलर का सहारा लेते हैं। आज के समय में जहां कई घरों में AC एक सामान्य चीज बन चुकी है, वहीं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह अब भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एयर कंडीशनर यानी AC खरीदना आसान नहीं होता। कितने महिनों- वर्षों की बचत के बात जब घर में पहली बार AC आता है, तो वह एक सपना पूरा होने जैसा एहसास लेकर आता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इसी भावना को बेहद सादगी और खूबसूरती से दिखाता है। एक साधारण परिवार अपने घर आए एसी की स्वागत कैसे करता है… वह यहां पर दिखाई दे रहा है। घर के लोगों के चेहरों पर जो खुशी नजर आ रही है वो अलग है।
जिंदगी में पहली बार घर में AC लग रहा है पूरा खुशी माहौल है। pic.twitter.com/fc5VIxgvPy
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 24, 2026
इस भावुक वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि घर पर जैसे ही डिलीवरी करने वाले लोग AC को लेकर घर के दरवाजे पर पहुंचते हैं, परिवार के सभी सदस्य उत्सुकता के साथ बाहर आ जाते हैं। चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई देता है, वह किसी खास मेहमान के स्वागत से कम नहीं लगता। जब AC को घर में इंस्टॉल कर दिया जाता है तो घर की मां उस नए AC पर तिलक लगाती हैं। जो खुशी, संतोष और गर्व का प्रतीक है और इस उपलब्धि के साथ जुड़ा होता । इस पूरे माहौल में घर के हर सदस्य के चेहरे पर सुकून और संतुष्टि साफ नजर आ रही है। गर्मी से परेशान रहने वाले इस परिवार के लिए यह एक नई शुरुआत जैसा है। कई यूजर्स ने लिखा कि वे इस वीडियो को देखकर अपने पुराने दिनों में लौट गए, जब उनके घर में भी पहली बार AC आया था। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आज भी AC हर किसी के लिए जरूरी होते हुए भी एक लग्जरी की तरह ही देखा जाता है।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

