-
Advertisement
‘मेरे बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे’, अमिताभ बच्चन ने अभिषेक पर कही ये बात…
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 70 के दशक से बॉलीवुड पर राज किया है और उनका जलवा अभी तक बरकरार है। अमिताभ बच्चन के स्टारडम के आगे तो उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)का स्टारडम (Stardom) भी फीका पड़ता है। इसको लेकर अमिताभ बच्चन कई बार खुलकर बात भी कर चुके हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक चौंकाने वाला पोस्ट किया है। जिसमें अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन को टैग करते हुए लिखा, ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे, पूज्य बाबूजी के शब्द और ABHISHEK उसे निभा रहे हैं, एक नयी शुरुआत।’
T 5323 – मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे 🙏🙏
पूज्य बाबूजी के शब्द 🙏🙏
और ABHISHEK उसे निभा रहे हैं
👇🏽 नीचे भी पढ़िए, एक नयी शुरुआत— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 19, 2025
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि ‘यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League)के प्रमोशन के लिए उन्हें चुना गया है। अभिषेक बच्चन इस टूर्नामेंट को प्रमोट करने के लिए आयरलैंड की राजधानी डबलिन भी पहुंचे थे। यहां अभिषे बच्चन का ग्रांड वेलकम हुआ था। इसी को लेकर अभिषेक बच्चन ने पोस्ट किया था। जिसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने इस बात को कहा है। अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए अपने पिताजी हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियों को कोट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरे बेटे मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे और जो उत्तराधिकारी होंगे वे मेरे बेटे नहीं होंगे।
