- Advertisement -
धर्मशाला। हिमाचल में मरीजों को जल्द अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए हेली एंबुलेंस (Heli Ambulance) की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश की सुक्खू सरकार (Sukhu Govt) इस दिशा में काम करने जा रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने गुरुवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां ऐसी हैं कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में अभी काफी समय लग जाता है। इसलिए सरकार हेली एंबुलेंस देने पर फोकस करेगी। ये बात स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल (Health Minister Colonel Dhaniram Shandil) ने गुरुवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला (Zonal Hospital Dharamshala) के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में की। शांडिल ने कहा कि हेली एंबुलेंस से लिफ्ट होने के साथ ही मरीजों का इलाज भी समय पर मिल सकेगा। केबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में कई पद रिक्त चल रहे हैं। डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ को भरने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
धनीराम शांडिल ने स्वास्थ्य संस्थानों को बंद करने के संदर्भ में पूछे गए सवाल में कहा कि बिना बजट और सुविधाओं के ही खोल दिये गए थे, ऐसे में अब उचित व्यवस्था करके ही सुचारू रूप से संस्थानों को खोले जाएंगे। मेडिकल कॉलेजो (Medical Colleges) में भी उचित स्वास्थ्य सुविधा होनी चाहिए होंगी, ताकि उन्हें सही तरीके से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में घोटाले को लेकर लगे आरोपों को लेकर भी उचित जांच की जाएगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधारने को लेकर कहा कि बड़े संस्थानों पर फोकस करके उन्हें हर प्रकार के ईलाज के लिए तैयार किया जाएगा। अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे सहित सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। धर्मशाला व टांडा को सुदृढ करने के भी प्रयास किए जाएंगे।
- Advertisement -