-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा के मॉनसून सत्र में होगी आपदा पर चर्चा: सुक्खू
हमीरपुर। सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ तथा भू-स्खलन प्रभावित गांवों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इन गांवों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास तथा मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों का हाल-चाल पूछा। उन्होंने मीडिया को बताया कि 18 सितंबर से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्रदेश पर आई प्राकृतिक आपदा पर विस्तार से चर्चा होगी।

इस मौके पर हमीरपुर की संस्था ने 21 लाख रुपये और करिअर प्वाइंट यूनिवर्सिटी भोरंज के विद्यार्थियों ने 3 लाख रुपये के चेक आपदा राहत कोष में जमा किया।

सीएम ने कहा कि वह स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके नुकसान का जायजा ले रहे हैं और विश्व बैंक तथा नीति आयोग जैसी संस्थाओं ने भी प्रभावितों को तुरंत सहायता पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में इस आपदा पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़े:आपदा प्रभावितों को कर्ज की पुर्नसंरचना पर विचार कर रही है “सुख” सरकार

