-
Advertisement
#Himachal में आज बंद रहे बाजार, सड़कें नजर आईं सूनी, बसों की आवाजाही भी रही कम
हिमाचल अभी अभी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण( Corona infection) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज बाजार बंद( Bazar band) रखने के निर्देश दिए है। सरकारी आदेशों के अनुसार आज प्रदेश में सभी बाजार बंद हैं, इस दौरान जरूरी चीजों की दुकानें खुली है। जिनमें दूध ब्रेड, दवाई और सब्जी की दुकानें शामिल है। इस दौरान सड़कों पर बहुत कम वाहनों निकले , साथ ही एचआरटीसी ( HRTC) व निजी बसें भी कम ही सड़कों पर दौड़ती दिखाई दी। कांगड़ा बाजार में भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम देखने को मिली। सुबह से दोपहर तक जरूरी चीजों की इक्का- दुक्का दुकानें ही खुली नजर आई।

राजधानी शिमला में भी अधिकांश दुकानें बंद है। जिला प्रशासन ने यहां पर सरकारी आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यहां पर भी बाजार सूने पड़े दिखाई दिए, लोगों ने घरों से बाहर निकलना जरूरी नहीं समझा। हालांकि आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चली।

प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला की बात करें तो यहां पर बाजार में सन्नाटा रहा। कुछ जगहों पर मेडिसन व दूध ब्रेड व सब्जी की दुकानें खुली रही, जबकि शेष बाजार पूरी तरह से बंद रहा। लोगों की चहलकदमी भी बाजार में न के बराबर रही। सुबह के समय बसों की आवाजाही तो हुई लेकिन सवारियां कम होने के कारण कुछ निजी आपरेटरों ने बसें खड़ी कर दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



