-
Advertisement
#Himachal बीजेपी किसान मोर्चा 25 से छेड़ेगा महाजनसंपर्क अभियान, समिति बनाई
शिमला। बीजेपी किसान मोर्चा (Himachal BJP Kisan Morcha) की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज दीपकमल (बीजेपी मुख्यालय) में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ. राकेश बबली ने की। यह बैठक आज तक किए गए कार्यो की समीक्षा बारे तथा आगामी कार्यक्रम जो प्रदेश स्तर के होने है उनके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. राकेश शर्मा बबली ने बताया की भारत सरकार द्वारा जो कृषि विधेयक 2020 (Agriculture Bill 2020) किसानों के हितों के लिए बनाया गया है यह विधेयक पूरी तरह से किसानों के हक में है। इस बिल के द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के सभी प्रकार की मांगों को माना है तथा समय-समय पर सरकार किसानों के साथ बातचीत के माध्यम से सभी प्रकार के मुद्दों को सुलझाया गया है, लेकिन कुछ किसान संगठनों के द्वारा इस विधेयक को समाप्त करने के लिए लगातार मांग उठाई जा रही है, जोकि किसी भी प्रकार से किसानों के पक्ष में नहीं है। प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश स्तर पर 25 से 31 जनवरी तक महाजनसंपर्क अभियान चलाएगा, जिसके द्वारा एक बार फिर से कृषि विधेयक बिल के पत्रकों को हर मंडल स्तर पर बांटेगा। आम जन को इस बिल के बारे में जानकारी दी जाएगा व लोगों को अवगत किया जाएगा। यह पत्रक वितरण अभियान किसान मोर्चा दूसरे चरण में किया जा रहा है। पहले चरण का पत्रक अभियान पूरे प्रदेश भर में पूर्ण किया जा चूका है।
यह भी पढ़ें: #Himachal: बीजेपी पंचायतीराज प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का गठन, ये होंगे सदस्य

इसके साथ ही इस अभियान तेज गती देने कि लिए प्रदेश स्तरीय समिति (State Level Committee) का गठन किया गया, जिसके द्वारा प्रत्येक जिला की टीम मंडल स्तर पर इस अभियान को तेज करने में यु़द्ध स्तर पर कार्य करेगी। डॉ. राकेश बबली ने कहा कि इस प्रचार अभियान को प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान व देवेंद्र ठाकुर को प्रदेश का संयोजक बनाया गया है, जो पूरे प्रदेश में इस महाअभियान को चलाएंगे। इसके तहत जिला स्तरीय समितियों का गठन भी किया गया और उनके संयोजकों की नियुक्तियां इस अभियान के तहत की गईं। किसान मोर्चा पूरे प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। पूरे प्रदेश भर में मंडल स्तर पर 5 हजार हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान अतिशीघ्र पुरा करके राज्यपाल के माध्यम से पीएम को कृषि विधेयक बिल के पक्ष में भेजा जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

