-
Advertisement
Himachal Breaking | Atmosphere Of Terror | Sukhu Govt |
शिमला में लगातार बढ़ती गर्मी और बारिश की कमी अब जंगलों पर भारी पड़ने लगी है। शिमला के टुटीकंडी क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया ।स्थानीय लोगों ने सुबह जंगल से उठता धुआं और आग की लपटें देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

