-
Advertisement
SMC Teacher, मंदिर खोलने और इंटर स्टेट एंट्री को लेकर Cabinet ने लिया अहम फैसला
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएमसी टीचर( SMC Teacher), मंदिर खोलने और इंटर स्टेट एंट्री(Inter state entry) को लेकर भी चर्चा हुई। एसएमसी टीचर मामले में कैबिनेट ने संभावनाएं तलाशने के बाद उचित कदम उठाने का निर्णय लिया है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि कैबिनेट में एसएमसी शिक्षकों को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कोर ( Court) के आदेशों के अनुसार 6 हफ्ते में टीचरों की नियुक्ति संभव नहीं है। हिमाचल में 3500 के करीब पोस्ट मंजूर है। अधिकांश पर विभिन्न मामलों में कोर्ट का स्टे लगा है। उन्होंने कहा कि एसएमसी टीचर मामले में संभावनाओं को देखा जाएगा। किस कोर्ट में मामला लेकर जाना है इसके लिए कानूनी विशेषज्ञों से सलाह की जाएगी।
ये भी पढ़ेः Education Department का बड़ा फैसला, किसी भी खरीद में चीनी कंपनियों की एंट्री पर लगाया प्रतिबंध

इंटर स्टेट मूवमेंट पर उन्होंने कहा कि कोविड की व्यवस्था पहले से ही खत्म कर दी है। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था जारी रहेगी। इसके पॉजिटिव केस आने की सूरत में कांटेक्ट ट्रेसिंग आसान होगी। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के बाद आने वाली पार्वती जल्द आए इसके लिए काम होगा। हिमाचल आने वाले टूरिस्ट के लिए भी नियमों में छूट दी है। अब पांच की जगह दो रातों के लिए भी टूरिस्ट हिमाचल आ सकते हैं। साथ ही 72 घंटे की जगह 92 घंटे की कोविड रिपोर्ट जरूरी है। यह कोविड रिपोर्ट मेन लेब ही नहीं किसी भी मान्यता प्राप्त लेब की हो तो चलेगी। वहीं, दस साल से नीचे के बच्चों को कोविड टेस्ट की जरूरत नहीं होगी।

मंदिर खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इसके लिए एसओपी बनाई जाएगी। इसके बाद मंदिर खोलने पर निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि एक सितंबर तक भी मंदिर खुल सकते हैं और इसके बाद भी। कैबिनेट में अभी मंदिरों को खोले जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। एसओपी बनने के बाद सीएम जयराम ठाकुर इस पर निर्णय लेकर घोषणा करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

