-
Advertisement
कैबिनेट फैसलेः स्कूल लेक्चरर के 530 पद भरने को मंजूरी, डिटेल यहां पढ़े
Last Updated on April 14, 2023 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में महत्वपूर्ण निर्णय (Imp Decision) लिए गए। बैठक में लिए गए अहम फैसले में शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के लेक्चरर (School New)) के 530 पद भरने का निर्णय लिया गया। पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत इन पदों को भरा जाएगा
- कैबिनेट ने आम जनता की सुविधा के लिए अटारी फ्लोर को रहने योग्य बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग रूल्स, 2014 में संशोधन को भी मंजूरी दी।
- निर्धारित वेतन (एमोल्यूमेन्टस) पर भर्ती के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली के नियम-4 एवं नियम 15-ए के अन्तर्गत उपयुक्त संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। सरकार द्वारा अनुबंध सेवा की अवधि एवं वेतन (एमोल्यूमेन्टस) को समय-समय पर अधिसूचित किया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (एचपीएएस) के माध्यम से सीधी भर्ती के आधार पर पुलिस उप अधीक्षक के दो पदों को नियमित आधार पर भरने को स्वीकृति प्रदान की।
- हिमाचल प्रदेश नशीली दवाएं एवं मादक पदार्थ नियम, 1989 के नियम 50 में संशोधन करने का निर्णय लिया। राजस्व बढ़ाने की दिशा में उठाए गए इस कदम से अब वार्षिक लाइसेंस शुल्क डेढ़ लाख रुपये होगा।
- कैबिनेट के समक्ष राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर प्रस्तुति भी दी गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags