-
Advertisement

Birthday : 61 साल के हो गए CM Sukhu ,संघर्ष भरा रहा है अब तक का सफर
CM Sukhu Birthday : हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) आज 61 साल के हो गए हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर संघर्ष भरा रहा है। वर्ष 2022 में सुक्खू हिमाचल के सीएम बने थे। आम परिवार से संबंध रखने वाले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दूध बेचकर अपने घर-परिवार का गुजर.बसर किया। खेलों के प्रति रुचि रखने वाले सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पढ़ाई में ज्यादा मन नहीं लगता था, राजनीति में आने के बाद वे पहले एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद उन्हें युवा कांग्रेस का भी अध्यक्ष बनाया गया। बाद में वह हिमाचल कांग्रेस के छह साल तक अध्यक्ष रहे।
संघर्ष अब भी कम नहीं हुआ
सुक्खू नगर निगम शिमला के पार्षद भी रहे और साल 2003 में नादौन से पहली बार विधायक बने। साल 2013 सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष बने और समर्थकों के प्रधान जी हो गए। अपने राजनीतिक करियर में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पूर्व दिवंगत सीएम वीरभद्र सिंह के साथ रिश्ते अच्छे नहीं रहे। संघर्षों से निकले सुखविंद्र सिंह सुक्खू का संघर्ष अब भी कम नहीं हुआ है। प्रदेश में अपनी सत्ता बचाने के लिए सुक्खू अब भी संघर्ष ही कर रहे हैं। सरकार चलाने के लिए उनका वन मैन आर्मी की तरह प्रदेश को लेकर आगे बढ़ाना कई अपनों को रास नहीं आया।
पत्नी कमलेश ठाकुर भी देहरा से विधायक
सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पिता रशिल सिंह को मात्र 90 रुपए की तनख्वाह मिलती थी, जिसमें छह लोगों का गुजारा करना होता था। वह एचआरटीसी में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। आज हिमाचल प्रदेश की सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जीवन संघर्षों से भरा रह। सीएम सुक्खू के परिवार से कभी कोई राजनीति में नहीं रहा है। वर्तमान में उनकी पत्नी (Kamlesh Thakur) कमलेश ठाकुर भी देहरा से विधायक हैं।
-राहुल कुमार