-
Advertisement
चार को नहीं, अब पांच मई को प्रतिभा सिंह के साथ पदभार संभालेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू
Last Updated on May 2, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्षसुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने अपने पदभार संभालने के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब वह नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के साथ पदभार संभालेंगे। हिमाचल (Himachal) में चुनावी साल होने के चलते कांग्रेस अब कोई भी ढील नहीं बरतना चाह रही है। सुक्खू और प्रतिभा सिंह के अलग-अलग दिन पर पदभार संभालने के चलते पार्टी में फूट को लेकर कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे थे। प्रदेश की जनता के बीच में कांग्रेस (Congress) की अच्छी छवि जाए, इसके लिए अब दोनों ही बड़े नेता एक साथ अपना पदभार संभालेंगे। इससे पहले सुक्खू ने चार मई को प्रचार समिति के अध्यक्ष का पदभार संभालने का ऐलान किया था। हालांकि उनके परवाणू से शिमला (Shimla) तक स्वागत समारोह में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
4 मई 2022को मेरे शिमला आगमन में और 5 मई 2022को शिमला के चौडॉ मैदान में कांग्रेस महारैली में आप सादर आमंत्रित हैं ।
धन्यवाद ।@SanjaySDutt @ShuklaRajiv @INCHimachal @HimachalPMC @IYCHimachal @IYC @nsui @kcvenugopalmp pic.twitter.com/EMnUXpvzwX— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) May 2, 2022
यह भी पढ़ें- दिल्ली से लौटी प्रतिभा सिंह का हिमाचल में ग्रैंड वेलकम, 5 मई को अभिनंदन कार्यक्रम
सुक्खू के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं (Party Workers) द्वारा कांग्रेस पार्टी कार्यालय राजीव भवन तक स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया (Social Media) पर कार्यक्रम के बदलाव को लेकर सूचना दे दी थी। सोशल मीडिया पर दी गई सूचना के अनुसार वे चार मई को शिमला पहुंचेगे और पांच मई को चौड़ा मैदान में होने वाली जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यालय में अपना पदभार संभालेंगे। उनके साथ ही कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी अपना कार्यभार संभालेंगी।