-
Advertisement

कर्नाटक की जीत पर क्या बोले हिमाचल के कांग्रेसी, दिल्ली में राहुल से मिले राठौर
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत (Victory of Congress in the Karnataka Assembly Elections)मिलने पर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू , प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेसी नेताओं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। सीएम सुक्खू ने कहा है कि कर्नाटक में पूर्व की बीजेपी सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक कार्य नहीं किया इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है और कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। कर्नाटक में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा और जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर पूर्व बहुमत से पार्टी को सता में लाया है जिसके लिए कर्नाटक कांग्रेस और पार्टी हाई कमान बधाई के पात्र हैं।
2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह(State Congress President Pratibha Singh) ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी हैं। उन्होंने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगी। प्रतिभा सिंह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोगों ने बीजेपी की धुव्रीकरण की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा दी हैं। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश में बीजेपी के खिलाफ हवा चल पड़ी हैं। उन्होंने कहा है कि देश मे अब बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं,और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।
राहुल गांधी से मुलाकात कर बधाई दी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता व ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी हैं। राठौर ने शनिवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की। उन्होंने जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल से शुरू हुआ जीत का सिलसिला अब रुकने वाला नहीं है।
लोग अब बीजेपी के जुमलों को समझ चुके हैं
राठौर ने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत से साबित हो गया है कि देश के लोग अब बीजेपी के जुमलों को समझ चुके हैं। अब बीजेपी (BJP) के जुमले लोगों को प्रभावित नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि देश में अब बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।