-
Advertisement

Himachal कांग्रेस में हलचल हुई तेज, Pratibha बोली-Sukhu से चर्चा कर Delhi जाकर करूंगी बात
Himachal Congress Politics : शिमला। हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के संगठन को पैरालाइज्ड करने वाले बयान ने कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने ना केवल हिमाचल कांग्रेस बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व पर भी निशाना साधा है। इसके तत्काल बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से चर्चा करने के बाद दिल्ली रवाना होंगी,ताकि संगठन के पुनर्गठन पर पार्टी नेतृत्व से बात की जा सके।
याद रहे कि बीते वर्ष 6 नवंबर को हिमाचल में कांग्रेस संगठन को ब्लॉक स्तर तक भंग कर दिया गया था। उसके बाद से तीन माह गुजरने पर भी संगठन का पुनर्गठन नहीं हो पाया है। इस वक्त मात्र प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर प्रतिभा सिंह ही संगठन हैं। अब अध्यक्ष को किनारे लगाने के लिए बड़ा जाल बुना गया। पहली बार हिमाचल जैसे छोटे राज्य में कार्यकारिणी गठन से पहले पर्यवेक्षक तैनात कर दिए गए। वो भी थोक में संसदीय क्षेत्र व जिलों पर अलग-अलग। यानी मसला सिर्फ इतना भर है कि अध्यक्ष की कुर्सी को छीनना है उस पर अपना आदमी बिठाना है।
वर्तमान में प्रतिभा सिंह अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हैं उन्हें उस वक्त अध्यक्ष की कुर्सी थमाई गई थी जिस वक्त कुलदीप राठौर को हटाकर सुखविंदर सिंह सुक्खू या मुकेश अग्निहोत्री अध्यक्ष बनना चाहते थे। पार्टी हाईकमान ने चुनाव में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम को जोड़े रखने के इरादे से ऐसा किया। विधानसभा के चुनाव हो गए कांग्रेस सत्ता में आ गई लेकिन वीरभद्र परिवार के हाथ बडी कुर्सी नहीं लगी। पार्टी हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ नंबर गेम देखते हुए उन्हें सीएम की कुर्सी थमा दी। तब से लेकर कई मौके ऐसे आ गए जब सरकार व संगठन अलग.अलग दिखे। अब ये मसला ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। इसे लेकर पार्टी की प्रदेशभर में किरकिरी हो रही है। अब चंद्र कुमार ने बयान ने इसे और ज्यादा हवा दे दी है।
-संजू