-
Advertisement
हिमाचल कांग्रेस संगठन-सरकार में बढ़ी रार , प्रतिभा के संबोधन पर कैंची चलाने के आदेश किसके-खड़ा हुआ सवाल
Rift Between Himachal Congress Organization-Sukhu Govt Deepan : भंग पड़ी हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress Organization) में सरकार गठन के दो साल बीत जाने पर भी स्थितियां जस की तस बनी हुई है। सरकार व संगठन की राहे जुदा है,इसमें कोई दोराय नहीं। हिमाचल में कांग्रेस जब सत्ता में नहीं थी उस वक्त कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore)अध्यक्ष हुआ करते थे,उन्हें पद से हटाने के लिए तीन साल ही पार्टीजन जोर लगाते रहे,जो बनना चाहते थे उन्हें हटाकर वो तो बने नहीं। उनकी जगह प्रतिभा सिंह की लॉटरी लग गई,अब उन्हें हटाने के लिए पूरा जोर लगा हुआ है,यही अंदरूनी सच है। इस बात का जीता-जागता उदाहरण 11 दिसंबर को बिलासपुर में मिल ही गया। प्रतिभा सिंह को अपना संबोधन कट शाट करने को मंच से कहा दिया गया। वीडियो वायरल हुआ तो सफाई देने के लिए बंबर ठाकुर (Bamber Thakur) को ही सामने खडा किया गया। सवाल तो यही पर खडा हो गया है,बंबर ठाकुर की बात पर गौर फरमाए तो वह ये कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि मेरी इतनी हैसियत कहां,उन्हें बोलने से रोकता। ये तो मुझे जो आदेश हुआ था,उसी के अनुरूप किया गया। अब ये आदेश किसने दिया था,यही सवाल खड़ा हो रहा है।
बंबर तो एक मैसेनजर थे
अब बात यहां से शुरू होती है कि 11 दिसंबर को बिलासपुर (Bilaspur) में सजे मंच पर हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोल रही थी, उन्हें अपना संबोधन कट शाट करने के लिए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को भेजा गया। चूंकि बंबर ठाकुर मंच को हैंडल कर रहे थे,इस नाते उन्होंने प्रतिभा सिंह को अपने संबोधन को कट शाट करने के लिए जैसे ही कहा,वह भडक गई, आप नहीं चाहते मैं ज्यादा बोलूू ,अंत ही कर रही थी,संगठन की बात कर रही थी। ये कहकर वह संबोधन डायस से चली गई। बस फिर क्या था,वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया। वीडियो वायरल होते ही उसके अगले दिन इस पर पानी डालने के लिए बंबर ठाकुर को सामने भेजा गया,उन्होंने साफ तो किया ये मीडिया की नेगेटिविटी है। साथ ही कहा कि मेरी हैसियत कहा,कि मैं प्रतिभा सिंह को भाषण देने से रोकता। मुझे तो आदेश हुआ था,अब ये आदेश किसने दिया यही सवाल बार-बार कूदने लगा है। यहां गौर करने वाली बात है कि कभी यही बंबर ठाकुर वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के लोगों में गिने जाते थे। लेकिन वक्त के साथ उन्होंने अपनी गाड़ी को सरकार की तरफ मोड़ लिया।
संगठन मजबूत होगा तभी सरकार मजबूत होगी
दरअसल प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) मंच से संगठन की बात करते हुए ये कह रही थी कि संगठन मजबूत होगा तभी सरकार मजबूत होगी। शायद ये बाते मंच पर आसीन नेताओं को सूट नहीं कर रही थी,इसी के चलते प्रतिभा सिंह को अपने संबोधन को कट शाट करने का आदेश भिजवा दिया। यहां ये बात भी याद रखनी होगी कि इस वक्त हिमाचल में संगठन के नाम पर सिर्फ प्रतिभा सिंह ही बची है,बाकी पूरे का पूरा संगठन भंग है। यानी एक माह से संगठन के नाम पर अकेली प्रतिभा सिंह ही बची हैं। अब उन्हें हटाने के लिए अंदर खाते खूब जोर-आजमाइश हो रही है। अब देखना ये होगा कि प्रतिभा सिंह कब तक अपनी कुर्सी को बचाए रखने में सफल हो पाती हैं। लेकिन हिमाचल में कांग्रेस संगठन व सरकार (Himachal Govt) के बीच राफता दो साल बीतने के बाद भी नहीं बन पाया है।
-पंकज शर्मा