-
Advertisement
कांग्रेस ने मुसाफिर सहित छह को पार्टी से बाहर धकेला
Last Updated on October 30, 2022 by Vishal Rana
शिमला। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के आदेशों की अवहेलना व प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के 6 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित (Expelled) कर दिया है। निष्कासित नेताओं में पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष (Gangu Ram Musafir) गंगू राम मुसाफिर, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम व जयसिंहपुर से सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।