-
Advertisement
शुक्ला का 2022 पर “बड़ा खुलासा”
Last Updated on September 25, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने एकजुट होकर कार्य करने का फैसला लिया है। क्योंकि प्रदेश बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इसलिए प्रदेश में बदलाव निश्चित है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ही सरकार बनाएगी। गुटबाजी के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी तो बीजेपी में है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कौल सिंह गुट के आलाकमान को पत्र लिखने व कोरोनाकाल में हिमाचल कांग्रेस के 12 करोड़ के कथित बिल मामले पर शुक्ला बचाव की मुद्रा में नजर आए। बिहार चुनाव को लेकर राजीव शुक्ला ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन मजबूत है। बिहार में महागठबंधन ही सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसानों के लिए काला कानून संसद में बनाया गया है। इस कानून के खिलाफ कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।
कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्मदिवस से 10 अक्टूबर तक देश भर में आंदोलन शुरू करेगी। किसानों के लिए 10 अक्टूबर के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का दो दिवसीय हिमाचल दौरा आज खत्म हो गया। इस दौरान शुक्ला ने पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं। साथ ही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और विद्या स्टोक्स से भी मिले और ये संदेश देने की कोशिश की कि कांग्रेस पार्टी को वह एकजुट करने की मंशा से हिमाचल प्रदेश में आए हैं। शुक्ला कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली मर्तबा दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आए हुए थे।