-
Advertisement
भारत में खुला टेस्ला का पहला शोरूम, Tesla Model Y 60 लाख रुपये में लॉन्च
Tesla Showroom in Mumbai, India: आखिरकार दुनिया की पॉपुलर इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला ने भारत में ऑफिशियली कदम रख ही लिया। मुंबई के Bandra Kurla Complex (BKC) स्थित Maker Maxity Mall में टेस्ला अपना पहला शोरूम खोला है। भारत में टेस्ला की शुरुआत Model Y SUV से हो रही है। इसके Model Y Rear-Wheel Drive की कीमत करीब 60 लाख रुपये है। (लगभग $69,765) वहीं दूसरे वेरिएंट Long Range Rear-Wheel Drive की कीमत 68 लाख रुपये हैं।
Welcome to India @Tesla
Inaugurated Tesla’s first-ever Experience Centre in India at BKC, Mumbai, today.This is not just the inauguration of an Experience Centre ; it’s a powerful statement—Tesla is here, and it’s chosen the right city and the right state: Mumbai, Maharashtra!"… pic.twitter.com/4ilfAHCEoO
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 15, 2025
ये कारें Tesla की शंघाई स्थित Gigafactory से भारत लाई जा रही हैं। कंपनी ने $1 मिलियन (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) की एक्सेसरीज, सुपरचार्जर और इक्विपमेंट भी चीन और अमेरिका से इंपोर्ट किए हैं ।इन सुपरचार्जर्स को मुंबई और आसपास के इलाकों में लगाया जाएगा ताकि शुरुआती कस्टमर्स को चार्जिंग में परेशानी न हो। टेस्ला की पॉपुलर Model Y SUV भारत में शंघाई से इंपोर्ट होकर आई है, लेकिन इस पर भारी इंपोर्ट ड्यूटी लगने की वजह से इसकी कीमत काफी ज्यादा हो गई है। हर कार पर करीब 21 लाख रुपये से भी ज्यादा टैक्स देना पड़ा है।
https://twitter.com/RiyaSpda/status/1945012745163956398
कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है। भारत में टेस्ला की एंट्री न केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए, बल्कि टेक्नोलॉजी और पर्यावरण के नजरिए से भी एक बड़ा कदम है. Elon Musk की यह कंपनी अब भारत में उन कस्टमर्स को टारगेट कर रही है, जो इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी चाहते हैं.
पंकज शर्मा

