-
Advertisement
हमीरपुर के निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत,परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Himachal News: हमीरपुर शहर के पक्का भरो में निजी अस्पताल में प्रसूता की उपचार के दौरान मौत होने पर बवाल हो गया है। महिला के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला की पहचान चमनेड़ की लता देवी के रूप में हुई है। नौ माह की गर्भवती लता देवी को सुबह पेट में दर्द हुआ। इसके चलते हुए पति के साथ चेकअप के लिए अस्पताल यहां लाया गया। चिकित्सक ने जब महिला को चैक किया गया तो गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्टबीट कम बताई गई। वहीं चिकित्सकों ने आप्रेशन किया तो महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत की सूचना परिजनों ने सुनी तो उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया।
अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल
महिला की मौत के बाद से अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल हो गया। परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। एएसपी राजेश शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह व उनकी टीम मौके पर पहुंची और तनावपूर्ण माहौल को शांत करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने परिजनों की बातों को सुना और उन्हें आश्वस्त किया है कि नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
मृतक महिला के मायक किन्नौर में है और आज सुबह ही किन्नौर से भी परिजन हमीरपुर पहुंचे जिन्होंने भी अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाए है और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। महिला के पति ने बताया कि सुबह के समय वे पत्नी को चैकअप के लिए अस्पताल लाए थे लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे की हार्टबीट कम होने के चलते एडमिट करने के लिए कहा और थोडी देर में आपरेशन के लिए बोल दिया । उन्होंने बताया कि करीब डेढ घंटे के बाद आपरेशन के बाद डाक्टरों ने बताया कि महिला की मौत हो गई लेकिन बच्चा ठीक है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के डाक्टरों की गलती की बजह से पत्नी की मौत हुई है।
अस्पताल प्रबंधन पर गुस्सा
महिला के देवर ने अस्पताल प्रबंधन पर जमकर गुस्सा निकालते हुए अस्पताल के डाक्टरों को महिला की मौत के लिए दोषी करार देते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि किन्नौर से आए हुए परिजनों ने मीडिया के सामने कोई भी बात करने से मनाही कर दी तो पुलिस प्रशासन भी कुछ कहने से बचता नजर आया है।
अशोक राणा

