-
Advertisement
सतपाल सत्ती का सीएम सुक्खू पर तंज- ऊपर इंद्र नीचे सुखविंदर और जनता हो गई परेशान
Satpal Satti: बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसा है। सत्ती ने कहा कि ऊपर इंद्र और नीचे सुखविंदर हिमाचल की जनता परेशान हो गई है। कई बार जनता के ग्रह राजा पर भारी पड़ते हैं कई बार राजा के ग्रह जनता पर भारी पड़ते हैं ….. ऐसे में राजा को बदलने की जरूरत है। मीडिया से बातचीत करते हुए सतपाल सत्ती ने वर्तमान सरकार की कार्यशाली पर सवाल उठाए। थुनाग से हॉर्टिकल्चर कॉलेज शिफ्ट करने के निर्णय का विरोध जताया. वहीं, थुनाग में राजस्व मंत्री का विरोध जताने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की निंदा की भी की।
ऊपर इंद्र नीचे सुखविंद्रः बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा – हिमाचल का जो राजा है उसके ग्रह जनता पर माड़े पड़ रहे हैं .. राजे को ही बदलना पड़ेगा……@satpalsattibjp @SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @BJP4Himachal pic.twitter.com/ShOsKtDBZp
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) July 26, 2025
भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही सरकार
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार विभिन्न विधानसभाओं के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है। सरकार ने थुनाग से हॉर्टिकल्चर कॉलेज शिफ्ट करने की मंशा पहले ही जाहिर कर दी थी। पूर्व जयराम सरकार में इस कॉलेज के लिए 205 बीघा जमीन उपलब्ध करवाई। साथ ही 10 करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया था। लेकिन, वर्तमान सरकार ने कोई निर्माण कार्य नहीं किया। अब सरकार ने कॉलेज शिफ्ट करने की अधिसूचना जारी कर दी है।ऐसे में आपदा के 26 दिन बाद राजस्व मंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे तो लोगों ने अपना रोष जताया।मौके पर तहसीलदार ने लोगों को समझने की बजाय धमकाने का काम किया। लिहाज़ा लोगों का विरोध और उग्र हो गया। अब सरकार ने 60 लोगों पर मामला दर्ज कर दिया है। बीजेपी इसकी कड़ी निंदा करती है।
आपदा की आड़ में कॉलेज शिफ्ट करने का मौका
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार को आपदा की आड़ में कॉलेज शिफ्ट करने का मौका मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की परिपाटी प्रदेश के लिए उचित नहीं है।. इस दौरान सतपाल सत्ती ने हिमाचल में गो तस्करी के मामले सामने आने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सरकार न कोई एक्शन ले रही है न सरकार की ओर से कोई बयान आता है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है।
पेखुवाला में 240 करोड़ का प्रोजेक्ट पानी में डूबा
वहीं, विमल नेगी मौत मामले में आरोपी देशराज को HPPCL में पुनः नियुक्ति देने के मामले में सत्ती ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। सतपाल सत्ती ने कहा न्यायालय से जिस SP को झाड़ पड़ी उसे वहीं नियुक्ति दे दी गई। ऐसे अधिकारियों की पीठ थपथपाना उचित नहीं है। ऊना के पेखुवाला में 240 करोड़ का प्रोजेक्ट पानी में डूबा हुआ है।प्रोजेक्ट बंद होने की स्थिति में है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

