-
Advertisement
हिमाचल Congress ने लिया फैसला, अब करेगी ऐसा- राजीव शुक्ला ने किया खुलासा
Last Updated on September 25, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला (Himachal Congress in-charge Rajiv Shukla) ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने एकजुट होकर कार्य करने का फैसला लिया है। क्योंकि प्रदेश बीजेपी (BJP) सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इसलिए प्रदेश में बदलाव निश्चित है। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) में कांग्रेस पार्टी ही सरकार बनाएगी। गुटबाजी के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी तो बीजेपी में है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कौल सिंह गुट के आलाकमान को पत्र लिखने व कोरोना (Corona) काल में हिमाचल कांग्रेस के 12 करोड़ के कथित बिल मामले पर शुक्ला बचाव की मुद्रा में नजर आए।बिहार चुनाव को लेकर राजीव शुक्ला ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन मजबूत है। बिहार में महागठबंधन ही सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसानों के लिए काला कानून संसद में बनाया गया है। इस कानून के खिलाफ कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्मदिवस से 10 अक्टूबर तक देश भर में आंदोलन शुरू करेगी। किसानों के लिए 10 अक्टूबर के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Inside: शुक्ला ने बदली परंपरा,सीधे भाषण कोई लाग-लपेट नहीं-क्यों सहज नहीं दिख रहे Rathore जाने डिटेल
बता दें कि हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का दो दिवसीय हिमाचल दौरा आज खत्म हो गया। इस दौरान शुक्ला ने पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं। साथ ही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) और विद्या स्टोक्स से भी मिले और ये संदेश देने की कोशिश की कि कांग्रेस पार्टी को वह एकजुट करने की मंशा से हिमाचल प्रदेश में आए हैं।