- Advertisement -
हमीरपुर। हिमाचल की जयराम सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। हमीरपुर पहुंची हिमाचल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Himachal Congress state president Pratibha Singh) ने जयराम सरकार पर हमला करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के भविष्य के साथ जयराम सरकार ने खिलबाड़ किया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि डीजी पुलिस कितने दिनों तक गायब रहेंगे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार (Jai Ram Govt) इस मामले को टाल मटोल कर दबाने की कोशिश में लगी हुई है। क्योंकि इस मामले में बीजेपी (BJP) के लोग बडी संख्या में शामिल है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांगेस के बार बार मामला उठाने के बाद ही जयराम सरकार ने सीबीआई (CBI) की जांच करवाने के आदेश दिए हैं। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने की घटना को कांग्रेस द्वारा तूल देने के बयानों पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि इतने उच्च पद रहते हुए ओच्छी हरकत करने पर कांग्रेस इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कर्तव्य बनता है कि जनता की आवाज को उठाए ना कि मामले को तूल दे।
इससे पहले प्रतिभा सिंह का हमीपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रतिभा सिंह शनिवार को अपने एक दिवसीय बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंची थीं। प्रतिभा सिंह का प्रवेश द्वार उखली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बिझड़ी कस्बे में पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद खज्जियां में जनसभा को संबोधित किया गया। इस मौके पर प्रचार समिति के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, बड्सर के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल, धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री रंगीला राव, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस चुनाव समिति अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान ही लोगों के लिए मनरेगा की स्कीम लेकर आई थी, जिसकी वजह से आज हर घर में चूल्हा जल रहा है। सुक्खू ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) को कहा कि वह अपने घर को संभाल कर रखे और कांग्रेस पर टीका टिप्पणयां ना करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकाल में मंत्रियों के काम तक नहीं होते हैए जिससे जनता भी त्रस्त हो रही है।
- Advertisement -