-
Advertisement
साल के पहले दिन, राठौर लेकर आ रहे हैं एक कैलेंडर- क्या है खास पढ़ें ये रपट
शिमला। हिमाचल कांग्रेस पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की स्मृति में वार्षिक कैलेंडर (Annual Calendar) जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने बताया कि प्रदेश के 6 बार के सीएम रहे स्व. वीरभद्र सिंह की स्मृति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वार्षिक कैलेंडर बनाया है, जिसे कल पहली जनवरी 2022 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः हिमाचलः सरकारी कैलेंडर के साथ छेड़छाड़, सीएम की जगह लगा दी कोई और फोटो
उन्होंने बताया कि मंडी से पार्टी सांसद प्रतिभा सिंह इस कैलेंडर का विमोचन करेंगी। राठौर ने कहा कि यह कैलेंडर स्व. वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को श्रद्धांजलि स्वरूप कांग्रेस की ओर से प्रदेश के लोगों को समर्पित किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

