-
Advertisement
हिमाचलः अब तक Corona के 5 मामले और 306 ठीक- मृत्यु का आंकड़ा जीरो
शिमला। हिमाचल में अभी कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 97.36 फीसदी पहुंच गया है। आज अब तक पांच नए मामले आए हैं। वहीं, 306 ठीक हुए हैं। अब तक किसी भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की मृत्यु नहीं हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा दो लाख 01 हजार 215 पहुंच गया है। अभी 1,822 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1 लाख 95 हजार 917 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 3,447 है।
यह भी पढ़ें: ऊना से डेल्टा प्लस की जांच को भेजे जाएंगे सैंपल, कोविड के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
बिलासपुर, चंबा (Chamba), कुल्लू, मंडी व सोलन में अब तक एक-एक मामला आया है। कांगड़ा के 82, शिमला (Shimla) के 65, मंडी के 42, हमीरपुर के 31, चंबा के 24, कुल्लू के 19, सिरमौर के 14, सोलन व ऊना के 10-10 और किन्नौर के 9 ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 351, शिमला में 257, चंबा में 235, मंडी (Mandi) में 198, हमीरपुर में 137, कुल्लू में 134, बिलासपुर में 132, ऊना में 126, सिरमौर में 124, सोलन में 65, किन्नौर में 35 व लाहुल स्पीति में 28 एक्टिव केस हैं। कांगड़ा (Kangra) में 1,026, शिमला में 597, मंडी में 386, सोलन में 311, हमीरपुर में 254, ऊना में 239, सिरमौर में 209, कुल्लू में 154, चंबा में 141, बिलासपुर में 76, किन्नौर में 37 व लाहुल स्पीति में अब तक 17 की जान गई है। हिमाचल में आज कोरोना के 1,063 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें 388 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 672 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से तीन पॉजिटिव केस हैं और दो पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

