-
Advertisement
डीजीपी डिस्क अवॉर्डियों की सूची जारी, 8 IPS के नाम शामिल; रविवार को होगा सम्मान
Last Updated on September 1, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 2018 से लेकर 2021 के दौरान डीजीपी डिस्क अवॉर्ड (DGP Disk Award) प्राप्त करने वाले 304 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की लिस्ट जारी की है। इन सभी का सम्मान रविवार को यहां गेयटी थिएटर में रविवार 3 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शुक्रवार को जारी डीजीपी डिस्क अवॉर्ड प्राप्त करने वालों की लिस्ट में 8 आईपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि कोविड महामारी के चलते डीजीपी सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था। डीजीपी संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल की उपस्थिति न केवल इस विभाग के लिए बहुत बड़ा सम्मान होगा, बल्कि यह हमारे अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा में अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखने के लिए भी प्रेरित करेगी।
पुलिस के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान
डीजीपी डिस्क अभिनंदन समारोह का उद्देश्य कानून और व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने में हमारे अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान को पहचानना है।
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि यह एक ऐसा आयोजन है, जो हमारे नागरिकों के कल्याण की सुरक्षा में हमारे पुलिस बल की प्रतिबद्धता और समर्पण का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में पुरस्कार समारोह के साथ ही हार्मनी ऑफ दि पाइन्स (HPPO) द्वारा सांस्कृतिक समारोह शामिल होगा।