-
Advertisement
बड़ी खबरः Himachal के यह कैबिनेट मंत्री निकले Corona पॉजिटिव, दो बेटियां और PSO भी संक्रमित
नाहन। हिमाचल सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना (Corona) पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज (Facebook Page) पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि कोरोना के शुरूआत लक्षण दिखने पर उन्होंने कोविड-19 टेस्ट (Covid-19) करवाया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जो भी लोग कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए हैं, वह आइसोलेट होकर अपनी जांच करवाएं।
ये भी पढ़ें : हिमाचल में आज 49 ने जीती Corona से जंग, अब तक 20 नए मामले
अभी हाल ही में हिमाचल कैबिनेट का विस्तार हुआ है। तीन नए मंत्री बनाए गए हैं। इसमें पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी (Sukhram Chaudhary) को भी मंत्री बनाया गया है। उन्हें ऊजा मंत्री का दायित्व सौंपा है। सुखराम चौधरी अब पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें डीडीयू अस्पताल शिफ्ट किया गया है। उनके सरकारी आवास को भी सील किया जा रहा है। वहीं , उनकी दो बेटियां और पीएसओ भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बेटियों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


