-
Advertisement
हिमाचलः वनरक्षकों की भर्ती का रिजल्ट आउट, यहां देखें अपना रोलनंबर
Last Updated on December 23, 2021 by admin
शिमला। वन रक्षकों (Forest Guard) की भर्ती का परिणाम (Result) घोषित कर दिया गया है। इसमें रोहिता रोल नंबर1400662, वीरेंद्र सिंह रोल नंबर 1400370, रिंकी देवी रोल नंबर 1400102 तथा खिला देवी रोल नंबर1400219 चयनित हुए हैं। इस संबंध में अरण्यपाल ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी एमण् शर्मा ने बताया कि अनुबंध आधार पर वन रक्षकों के चार पदों की भर्ती हेतु ली गई लिखित परीक्षा तथा प्रमाण पत्रों के मूल्यांकन आधार पर तैयार परिणाम घोषित कर दिया है।
धर्मशाला फोरेस्ट भर्ती का यहां देखो रिजल्ट
धर्मशाला। फोरेस्ट सर्किल धर्मशाला (Forest Circle Dharamshala) के फोरेस्ट गार्ड पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट बुधवार को विभाग ने जारी कर दिया है। धर्मशाला वन वृत्त के तहत 57 पदों पर भर्ती आयोजित की गई थी, जिसमें 49 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है, जबकि 8 पदों पर एक्स सर्विसमैन की नियुक्ति होना शेष है। लिखित परीक्षा के बाद 131 अभ्यर्थियों का मैरिट के आधार पर चयन के बाद दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया था। इसमें निर्धारित दस्तावेजों के अंकों के आधार पर फाइनल रिजल्ट (Final Result) घोषित किया गया है। चीफ कंजरवेटर फोरेस्ट सर्किल धर्मशाला डीआर कौशल ने बताया कि जनरल कैटेगरी में 19, एससी में 10, ओबीसी के 8, एसटी के 1, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 5, ओबीसी आईआरडीपी और एससी आईआरडीपी के 1-1, जनरल होम गार्ड के वर्ग के 2, जनरल स्पोर्टस मैन वर्ग में 1 तथा वार्ड ऑफ फ्रीडम फाटर वर्ग से 1 अभ्यर्थी का चयन वन रक्षक पद के लिए हुआ है।
इन रोल नंबर के अभ्यर्थी हुए चयनित
1301115, 1301468, 1305734, 1305741, 1306082, 1306916, 1307781, 1308363, 1308373, 1308934, 1308943, 1309067, 1309617, 1310226, 1312067, 1313102, 1315843, 1316905, 1316965, 1317034, 1317261, 1318030, 1319856, 1320220, 1320454, 1322381, 1323203, 1323461, 1324076, 1325610, 1325617, 1326339, 1326731, 1328302, 1328512, 1330555, 1330901, 1331068, 1331174, 1333685, 1334261, 1334814, 1335737, 1335769, 1339024, 1341232, 1343031, 1343515, 1344633
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group