-
Advertisement
सरकार ने 3 तहसीलदारों को बनाया HAS अफसर, अनिल कुमार बने सीएम सुक्खू के डिप्टी सैक्रेटरी
Himachal News: हिमाचल सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों तीन तहसीलदारों को हिमाचल प्रशासनिक सेवा में प्रमोट किया है। इन अधिकारियों में सुमेध शर्मा, गणेश ठाकुर और अनिल कुमार शामिल है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने प्रमोशन को लेकर आदेश जारी कर दिए है। प्रमोशन के साथ ही अनिल कुमार को सीएम कार्यालय में अहम जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार को डिप्टी सेक्रेट्री टू सीएम लगाया गया।
सात मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन
सुमेध शर्मा और गणेश ठाकुर की तैनाती को लेकर अलग से आदेश जारी होंगे। प्रमोट अधिकारियों को लेवल-18 यानी ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया कि ये पदोन्नतियां विभिन्न लंबित याचिकाओं के अंतिम निर्णय के निर्भर रहेंगी। इनमें वर्ष 2008 से 2025 तक के कुल सात मामले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।
राखिल काहलो ने ली रिटायरमेंट
वहीं आईएएस अधिकारी राखिल काहलो ने रिटायरमेंट से एक महीना पहले ही रिटायरमेंट ले ली हैं। वह 31 जनवरी 2026 को रिटायर होने वाली थी। मगर सरकार ने उन्हें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का मेंबर लगाया है। लिहाजा वहां जॉइनिंग से पहले रिजाइन जरूरी था।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

