-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल सरकार ने बढ़ाई कंगना की सुरक्षा; बहन रंगोली ने किया था CM को फोन
लेखराज धरटा/शिमला। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आईं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इन दिनों महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों और शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) तक से पंगा ले रखा है। एक तरफ जहां राउत सीधे तौर पर कंगना को धमकी और गाली तक दे चुके हैं। वहीं, कंगना ने हिमाचल सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई थी। जिसे हिमाचल की जयराम सरकार ने सुना भी है। जयराम सरकार द्वारा कंगना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: #Kangana के परिवार से शांता कुमार ने की बात: CM उद्धव को पत्र लिख अभिनेत्री को सुरक्षा देने को कहा
सीएम जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का उनको सुरक्षा बढ़ाने को फ़ोन आया था जिस पर सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कंगना को सुरक्षा देने का आग्रह करते हुए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था।
मैं आपकी निंदा करती हूं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं: कंगना
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302542975721848839
वहीं, इस पूरे विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर शिवसेना सांसद संजय राउत की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने ऐक्ट्रेस द्वारा मुंबई की तुलना पीओके से करने पर उन्हें ‘हराम **** लड़की’ बताया था। कंगना ने कहा कि आमिर खान को तो किसी ने हराम *** नहीं कहा जब वह बोले थे कि उन्हें भारत में डर लगता है।’ कंगना ने राउत को जवाब देते हुए कहा कि आपने ऐसा कहकर महिलाओं का शोषण करने वालों का सशक्तिकरण किया है। उन्होंने कहा, ‘मुंबई पुलिस की निंदा करना मेरी अभिव्यक्ति की आज़ादी है।’ कंगना ने कहा, ‘संजय जी मैं आपकी निंदा करती हूं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं।’

