-
Advertisement
#Corona_Breaking: हिमाचल में अब तक 170 नए मामले, ठीक होने वालों का आंकड़ा 4400 क्रॉस
Last Updated on August 31, 2020 by
शिमला। हिमाचल में अब तक कोरोना (Corona) के 170 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा में 51, सिरमौर में 37, हमीरपुर में 29, सोलन में 16, चंबा (Chamba) में 12, शिमला में 10, ऊना में 9, बिलासपुर में तीन, कुल्लू (Kullu) में दो व मंडी में एक मामला आया है। हिमाचल में आज 142 ठीक हुए हैं। इसमें सोलन में 54, बिलासपुर में 34, कांगड़ा व सिरमौर में 16-16, मंडी में आठ, चंबा व हमीरपुर में सात-सात ठीक हुए हैं। कुल आंकड़ा 5945 पहुंच गया है। अभी 1460 एक्टिव केस हैं। अब तक 4412 ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा 33 पहुंच गया है। आज सुबह सवेरे हमीरपुर जिला के बड़सर तहसील की 63 साल की महिला ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में दम तोड़ा है। महिला को 21 अगस्त को टांडा में भर्ती करवाया गया था। 22 अगस्त को महिला पॉजिटिव पाई गई है। आज सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर महिला ने अंतिम सांस ली। महिला का सैंपल कांगड़ा जिला में लिया गया था। इसलिए प्रोटोकॉल के अनुसार के मृत्यु कांगड़ा जिला में दर्ज होगी। हिमाचल में आज 2014 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1071 नेगेटिव पाए गए हैं। 905 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 38 ही पाॅजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 62 सैंपल की रिपोर्ट भी आनी बाकी है।
किस जिला में कितनी मौतें
कांगड़ा (Kangra) जिला में सबसे अधिक आठ मौतें दर्ज की गई हैं। दो दिन में जिला में दो कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। मंडी जिला में सात ने दम तोड़ा है। सोलन में 6, चंबा व हमीरपुर में चार-चार व सिरमौर व ऊना (Una) में एक-एक मृत्यु दर्ज है। कोरोना मामलों में अभी भी सोलन जिला नंबर वन पर है। सोलन में 1409 कुल मामले हैं। इसमें 392 एक्टिव केस हैं। अब तक 976 ठीक हो चुके हैं।
सोलन में पुलिस कर्मी सहित 16 संक्रमित
सोलन जिला में 16 नए मामले आए हैं। इसमें परवाणू क्षेत्र से 5, बद्दी व नालागढ़ से चार-चार, अर्की, सोलन, एमएमयू से एक-एक मामला आया है। इस मामलों में सीधे संपर्क से 3, आईएलआई लक्षण वाले 11 व एनएनसी व एफएलडब्ल्यू पुलिस से एक-एक मामला है। अर्की बैराघाट से एक मामला, बद्दी से एएनसी चनाल माजरा से एक, लोधी माजरा, पंनकवाला व वर्धमान से आईएलआई लक्षय से एक-एक मामला है। एमएमयू से आईएलआई लक्षण का मामला है। नालागढ़, खैरा व अभीपुर राजपुरा से आईएलआई लक्षण वाले तीन पॉजिटिव निकले हैं। एक सीधे संपर्क वाला है। परवाणू से एक पुलिस स्टेशन परवाणू व चार आईएलआई लक्षण के मामले हैं। सोलन से सीधे संपर्क से जटोली से एक मामला है।
कांगड़ा में 6 डॉक्टर और दो पैरामेडिकल स्टाफ सहित 40 पॉजिटिव
कांगड़ा जिला में 6 डॉक्टरों, दो पैरामेडिकल स्टाफ व एक हेल्थ केयर प्रोवाइडर सहित 40 पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों, दो पैरामेडिकल स्टाफ व एक हेल्थ केयर प्रोवाइडर को टांडा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन में रखा गया है। कांगड़ा जिला में बेह तहसील डाडासीबा की 42 वर्षीय महिला, उनके दो 18 व 22 साल के दो बेटे पॉजिटिव आए हैं। यह पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं। वह होम आइसोलेशन में हैं। नेरटी की 70 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह भी पॉजिटिव के संपर्क से है। महिला को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। नेरटी की 42 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह भी पॉजिटिव के संपर्क से है। डक गांव लपियाणा की 28 वर्षीय महिला और उसका एक साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। यह भी पॉजिटिव के संपर्क से हैं। होम आइसोलेशन में हैं। डक लपियाणा की 65 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है। महिला को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। हारचक्कियां का 16 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 25 अगस्त को बिहार से लौटा है। इसे कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। गुजरेड मनेई की 29 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पॉजिटिव के संपर्क से है। जसूर नूरपुर की 43 वर्षीय महिला, 22 और 15 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई हैं। यह भी पहले पॉजिटिव के संपर्क से है। टांडा मेडिकल कॉलेज की 28 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित निकली है। घोरब नगरोटा बगवां की 25 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाई गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज की 29 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित निकली हैं। कंदरेड़ चैतडू धर्मशाला का 53 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: #Haryana: सरकार ने सोम और मंगलवार को बाज़ार बंद रखने का आदेश वापस लिया; लॉकडाउन खत्म
कांगड़ा जिला में ये मामले भी आए
बासा वजीरा नूरपुर से 21 वर्षीय युवती भी संक्रमित निकली है। यह युवती भी पहले पॉजिटिव के संपर्क से है। युवती को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। खोली 53 मील कांगड़ा की 45 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पहले पॉजिटिव के संपर्क से है। महिला को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। खोली 53 मील की 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित निकली है। इसे भी डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। शिवडोला कांगड़ा की 47 साल की महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह भी पहले पॉजिटिव के संपर्क से है। महिला होम आइसोलेशन में है। इसी गांव की 38 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह भी पॉजिटिव के संपर्क से है। होम आइसोलेशन में हैं। कटरोह कांगड़ा का 36 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह 19 अगस्त को दुबई से लौटा है। शिवडोला का 15 वर्षीय लड़का और 79 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित निकला है। 79 वर्षीय व्यक्ति को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। गोरदा शाहपुर का 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह स्वास्थ्य कर्मी है। टांडा मेडिकल कॉलेज की 35 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव आई है। टांडा मेडिकल कॉलेज का 25 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित निकला है। आर्मी क्वारंटाइन सेंटर योल के 34, 28 26 व 26 व्यक्ति भी पॉजिटिव आए हैं। धारा गांव तहसील भुंतर का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकला है। यह स्वास्थ्य कर्मी है। रजियाणा 53 मील नगरोटा बगवां की 38 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई हैं। यह भी हेल्थ कर्मी हैं। जंडोत बिलासपुर का 23 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाया गया है। वेस्ट बंगाल से आया 33 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। 32 और 28 साल के दो भाई भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। यह टांडा रोड बोदड़बल्ला के निवासी हैं। होशियारपुर रोड कांगड़ा में एक निजी अस्पताल की कर्मचारी भी पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। वेस्ट बंगाल से आया 17 साल का ज्वेलर भी संक्रमित पाया गया है। इसे कोविड केयर सेंटर बैजनाथ किया जा रहा है। टांडा मेडिकल काॅलेज में 27 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी, सुधेड़ का 35 वर्षीय युवक, सुखर धर्मशाला का 85 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल काॅलेज की 28 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, घरोह कांगड़ा की 50 वर्षीय महिला, मिलवां इंदौरा का गुजरात से लौटा 25 वर्षीय युवक, सुरजपुर इंदौरा का 35 वर्षीय व्यक्ति, ओरियां इंदौरा का 52, 47 व 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
कांगड़ा जिला में 39 वर्षीय महिला, 9 साल का बच्चा व 4 वर्षीय बच्ची निवासी कुवाड़ी नगरोटा ठीक हुए हैं। मलहूंन पालमपुर का 27 वर्षीय युवक, हार जलाड़ी का 18 वर्षीय युवक भी ठीक हुआ है। पंजेहरा नूरपुर की 47 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति, 37, 43 व 56 साल की महिला भी ठीक हुई है। मथोली बासा गंगथ का 45 व 49 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना को मात दे चुका है। एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर सपड़ी ज्वालामुखी का 36 वर्षीय व्यक्ति भी ठीक हुआ है। मझेरणा महाकाल की 60 वर्षीय महिला, बगली का 55 वर्षीय व्यक्ति, बासा बहरान नूरपुर का 74 वर्षीय व्यक्ति भी ठीक हुआ है।
सिरमौर में आए मामलों की डिटेल
सिरमौर (Sirmaur) जिला में 20 नए मामले आए हैं। इसमें 19 मामले अभी आए हैं। 19 मामलों में 17 पुरूष और दो महिलाएं शामिल हैं। पांच मामले मास्टर कॉलोनी नाहन (Nahan) के हैं। इसमें 25, 25, 27, 28 वर्षीय युवक व 66 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बिट्टू कॉलोनी कालाअंब से तीन मामले हैं। इनमें 26, 23 व 25 वर्षीय युवक शामिल हैं। ब्लू स्टार कालाअंब में 30 व 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। बारा चैक नाहन से 61 वर्षीय व्यक्ति और 52 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। मोगीनंद में 23 व 32 साल के युवक पॉजिटिव निकले हैं। जोहरोन नाहन से 40 वर्षीय व्यक्ति, रामपुर जतोन कालाअंब से 40 वर्षीय व्यक्ति, नाहन से 24 वर्षीय युवक, प्रताप भवन नाहन से 70 वर्षीय महिला व कांग्रेस भवन नाहन के नजदीक 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। सिरमौर जिला में देर शाम 17 और मामले आए हैं। इसमें 11 पुरूष व 6 महिलाएं शामिल हैं। सभी मामले पांवटा साहिब क्षेत्र से हैं। जवलपुर पांवटा साहिब की 27 साल की युवती, मुंगलावाला पांवटा साहिब की 61 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय युवक, किशनपुर पांवटा साहिब का 38 वर्षीय युवक, तुरूवाला पांवटा साहिब की 40 वर्षीय महिला, मुंगलावाला पांवटा साहिब का 34 वर्षीय युवक, वार्ड नंवर 6 पांवटा साहिब की 24 वर्षीय युवती, सलवाला पांवटा साहिब का 38 वर्षीय युवक, तुरूवाला पांवटा साहिब का 32 वर्षीय युवक, खैरी पांवटा साहिब का 35 वर्षीय युवक, दशमेश कांप्लेक्स पांवटा साहिब की 26 वर्षीय युवती, बद्रीपुर पांवटा साहिब का 61 वर्षीय व्यक्ति, सुरजपुर पांवटा साहिब का 54 वर्षीय व्यक्ति, बंद्रीपुर पांवटा साहिब की 55 वर्षीय महिला, कोल्लर पांवटा साहिब की 50 वर्षीय महिला, भजौन कमराउ पांवटा साहिब का 30 वर्षीय युवक और कोल्लर पांवटा साहिब का 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है।
18 महिलाओं और दो बच्चों समेत कुल 29 लोग पॉजिटिव
हमीरपुर। जिला में 18 महिलाओं और 2 छोटे बच्चों समेत कुल 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार देर रात को पॉजिटिव पाए गए 29 सैंपलों में 15 सैंपल मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लिए गए थे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लिए गए सैंपलों में 26 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय और 32 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। अस्पताल स्टाफ में 27 वर्षीय और 43 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।
इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल 2 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय बच्चा, बड़सर के रोपड़ी क्षेत्र के गांव अंबोटा की 27 वर्षीय महिला, गांव भावरां की 25 वर्षीय महिला, तहसील हमीरपुर के गांव मोहीं की 28 वर्षीय महिला, जिला हमीरपुर के गांव बंचियां की 53 वर्षीय महिला और गांव अमरोह की 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव बड़सर में उत्तर प्रदेश से आया 21 वर्षीय युवक व उसकी 19 वर्षीय पत्नी और उहल क्षेत्र के गांव सुराह में गुजरात से आई 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली से आया करोट क्षेत्र के गांव सरगून हीरा का 26 वर्षीय युवक, पुंछ से आया दरोगण गांव का 37 वर्षीय व्यक्ति, इसी गांव में संगरूर से आई 65 वर्षीय महिला, टौणी देवी में उत्तर प्रदेश से आया 47 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली से आया जलाड़ी का 21 वर्षीय युवक और पलवल से लौटा टौणी देवी तहसील के गांव पंजोत का 30 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। प्राथमिक संपर्क के कारण गांव थान टिक्कर डाकघर जंदरू का 19 वर्षीय युवक, आईआरबी जंगलबैरी में 42 वर्षीय व्यक्ति, थाना बजूरी क्षेत्र के गांव गाबा की 16 वर्षीय लड़की, गांव अणु कलां का 33 वर्षीय व्यक्ति और भरेड़ी क्षेत्र के गांव कोट की 37 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।
हमीरपुर में 6 लोगों ने जीती कोरोना की जंग
हमीरपुर जिला में 6 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इन सभी लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि स्वस्थ होने वाले लोगों में बड़सर के गांव घोड़ी की 38 वर्षीय और 50 वर्षीय महिला, सुजानपुर तहसील के बजरोल क्षेत्र के गांव महैशक्वाल का 36 वर्षीय व्यक्ति, कंजयाण क्षेत्र के गांव भादरू का 29 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव मसलाणा का 29 वर्षीय व्यक्ति और बड़सर उपमंडल के ही गांव झंजीयाणी की 46 वर्षीय महिला शामिल है।
ऊना में पुलिस और बैंक कर्मी सहित आए 8 नए मामले
ऊना में शनिवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 255 सैंपल में 08 पॉजिटिव, जबकि 247 सैंपल नेगेटिव हैं। वहीं 08 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भेजे गए थे जिसमें से 02 पॉजिटिव और 01 सैंपल नेगेटिव है, जबकि 01 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। उपमंडल हरोली के बाथू का रहने वाला पुलिस जवान पॉजिटिव पाया गया है। 27 वर्षीय पुलिस जवान की क्वारंटाइन सेंटर में डंयूटी है। उपमंडल हरोली के गांव लोअर बढ़ेड़ा में 48 वर्षीय महिला और उसका 19 वर्षीय बेटा पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों संक्रमित के संपर्क में आए थे। एक अंब उपमंडल के कटोहड़ कलां की 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह बिहार से लौटी है। ऊना उपमंडल के अप्पर अजनोली का 29 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था । उपमंडल हरोली के गांव बाथू का 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, यह बिहार से लौटा था। उपमंडल ऊना के चताड़ा गांव में स्थित दिल्ली एनक्लेव का 32 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह पीएनबी बैंक का कर्मी है, जोकि पंजाब में कार्यरत है। ऊना उपमंडल के गांव लोअर देहलां का 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने के चलते इसका सैंपल हुआ था। एक मामला पहले आया है।