-
Advertisement
Big Breaking: हिमाचल में नगर परिषद और नगर पंचायत #Elections की तिथि घोषित
Last Updated on December 17, 2020 by
शिमला। हिमाचल में नगर परिषद ( Nager parishad) व नगर पंचायत( Nagar Panchayat) के चुनाव( Election) (नगर पंचायत अम्ब, चिडगांव, कंडाघाट, नेरवा, निरमंड, आनी को छोड़कर) की तिथि घोषित कर दी है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव 10 जनवरी को होंगे। अधिसूचना के अनुसार 24, 26 व 28 दिसंबर को 11 से 3 बजे तक नॉमिनेशन पेपर( Nomination paper) दाखिल किए जा सकते हैं। साथ ही 29 दिसंबर को नामांकनों की छंटनी होगी। प्रत्याशी 31 दिसंबर 10 से 3 बजे तक नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। 31 दिसंबर को प्रत्याशियों को चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। 24 दिसंबर से पहले पॉलिंग स्टेशन की सूची फाइनल होगी।
10 जनवरी को मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती होगी। मतगणना समाप्त होने के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 12 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चुनाव की अधिसूचना के साथ ही नगर पंचायत और नगर परिषद के एरिया में चुनाव आचारसंहिता लग गई है।