-
Advertisement
Himachal में बिगड़े हैं मौसम के मिजाज, कब तक रहेगा खराब- जानने को पढ़ें खबर
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आजकल मौसम (Weather) के मिजाज बिगड़े हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ताजा अपडेट में 13 मई तक मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, दस जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। सात, आठ और 11 मई को शिमला, मंडी (Mandi), कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी, चंबा, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के नूरपुर, ज्वालाजी, देहरा में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पृथक स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना। मौसम बिगड़ने के चलते हिमाचल में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। अधिकतम तामपान सबसे अधिक ऊना का 35.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सबसे कम केलांग का 4.6 डिग्री है।
ये भी पढ़ें: Himachal Weather : इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने कब तक सताएगा मौसम

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश की रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में रेणुका जी में 31, सराहन में 30, कंडाघाट में 24, जोगिंद्रनगर में 21, जतौन में 19, पांवटा व सुजानपुर टिहारा में 14-14, सोलन में 12, रोहड़ू, बंगाणा, नाहन में 9-9, मंडी व कल्पा में 8-8, भराड़ी, अगार, धर्मपुर व रामपुर में 7-7, कसौली (Kasauli) व सुंदरनगर में 6-6, जुब्बड़ हट्टी व रिकांगपिओ में 5-5 मिलीमीटर बारिश (Rain) रिकोर्ड की गई है। मई माह में अब तक सामान्य से 25 फीसदी बारिश हुई है। अब तक 17.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सामान्य बारिश की बात करें तो यह 14 मिलीमीटर है। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना में अच्छी बारिश इस दौरान हुई है।
विभिन्न शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 12.6 और अधिकतम तापमान 22.3, सुंदरनगर का 16.5 और 31.2, भुंतर का 14.4 और 30.5, कल्पा का 6.6 और 20.3, धर्मशाला (Dharamshala) का 15.4 और 26.2, ऊना (Una) का 20.0 और 36.5, नाहन का 18.1 और 31.5, केलांग का 4.6 और 17.7, पालमपुर का 15.0 और 27.0, सोलन का 14.2 और 27.5, मनाली का 10.0 और 22.4, कांगड़ा का 18.5 और 31.4, मंडी का 16.0 और 31.0, बिलासपुर का 19.0 और 33.5, हमीरपुर (Hamirpur) का 19.2 और 32.8, चंबा में 14.7 और 29.1, डलहौजी में 13.4 और 17.7 व कुफरी में 9.5 और 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

