सुरेश कश्यप के घर के बाहर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पत्नी बोली-थक गई होंगी, चाय-पानी पी कर जाना

सुरेश कश्यप के घर के बाहर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पत्नी बोली-थक गई होंगी, चाय-पानी पी कर जाना

- Advertisement -

नाहन। हिमाचल में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रविवार को महिला कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन (Mahila Congress Protest) किया। रविवार को प्रदेश महिला कांग्रेस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल (Himachal Mahila Congress President Zainab Chandel) की अगुवाई में करीब दो दर्जन महिला कांग्रेस कार्यकर्ताएं रविवार दोपहर नाहन के समीप यशवंत विहार क्षेत्र पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप के घर का घेराव (MP Suresh Kashyap house Siege) किया।


रजनी कश्यप ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को चाय पानी का दिया ऑफर

इसी दौरान सांसद सुरेश कश्यप की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी रजनी कश्यप (Suresh Kashyap wife Rajni Kashyap) ने प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाय पीकर जाने का ऑफर दिया। बता दें कि सुरेश कश्यप की पत्नी ने आदर भाव के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सहित अन्य प्रदर्शन कर रही महिलाओं से कहा कि चलिए महंगाई बहुत हो गई है। आप थक गई होंगीए चाय-पानी पीकर जाना। यहां तक कि रजनी कश्यप ने घर के बाहर प्रदर्शनकारी महिलाओं के लिए पानी तक मंगवाया, लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चाय-पानी पीने से इंकार कर दिया। इस दौरान मुख्य सड़क से लेकर सांसद के निवास स्थान तक महिलाओं ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार (Central Govt) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

केंद्र में मोदी सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल

इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई से जनता परेशान हो गई है। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) इस महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है। पेट्रोल-डीजल, गैस सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। विपक्ष के सांसदों सहित अन्य नेताओं की संसद, राज्यसभा आदि में कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही, जो सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या है। इसी के चलते आज महिला कांग्रेस को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है। आज महिला कांग्रेस बीजेपी सांसदों का घेराव कर रही हैं। महिला कांग्रेस ने स्पष्ट शब्दों में यह भी कहा कि यदि बढ़ती महंगाई पर रोक नहीं लगाई गई, तो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Himachal Mahila Congress Protest | Suresh Kashyap wife Rajni Kashyap | Rajni Kashyap | Rajni Kashyap offered water and Tea | Mahila Congress Protest against Modi Govt | Mahila Congress President Zainab Chandel | himachal mahila congress | Protest outside MP Suresh Kashyap house
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है