-
Advertisement
ठियोग उत्सव में फूल, टोपी, गुलदस्ता विहीन आदेश की उड़ी धज्जियां, VIDEO
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) के मद्देनजर सरकार ने सभी सार्वजनिक आयोजनों में अतिथियों का फूल, गुलदस्तों, शॉल, मफलर, टोपी से सम्मान करने पर 31 अक्टूबर तक रोक लगाई हुई है। लेकिन ठियोग में उत्सव के दौरान पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और वन विभाग के चेयरमेन (Chairman Of Forest Department) को स्थानीय प्रशासन को शॉल, टोपी, फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह (Memento) से नवाज दिया। यानी सुक्खू सरकार के मंत्री ही सरकारी आदेश की अवहेलना पर उतर आए हैं।
सुक्खू सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन की मंशा से जारी अधिसूचना (Sukhu Govt Notification) में 31 अक्टूबर 2023 तक गार्ड ऑफ ऑनर और फूल मालाएं, बुके इत्यादि से सम्मान पर रोक लगाई हुई है। आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है और खुद मंत्री, अधिकारी इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं।

अगर मंत्री ही आदेश को ठेंगा दिखाएं तो लोग क्या करेंगे
ठियोग उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर (Education Minister Rohit Thakur), वन विभाग के चेयरमेन कहर सिंह खाची को इस तरह सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाकर किए गए सम्मान पर सवाल उठ रहे हैं कि जब सरकार के मंत्री खुद आदेशों का पालन नहीं कर रहे तो बाकी लोग कैसे करेंगे?
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


