- Advertisement

हिमाचल ओपन स्कूल के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, विलंब शुल्क के साथ 20 जुलाई तक करें आवेदन
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (HPSOS) के तहत कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए सितंबर-2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विलंब शुल्क (लेट फीस) के साथ 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अलग-अलग श्रेणियों के लिए लेट फीस का निर्धारण
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए संशोधित कार्यक्रम के तहत लेट फीस का पूरा ब्योरा साझा किया है
₹2000 लेट फीस के साथ (अंतिम तिथि 20 जुलाई)
नवीन प्रवेश (Direct Admission/बिना TOC/डायरेक्ट साइंस)
TOC सहित रि-एडमिशन (Re-admission with TOC)
अतिरिक्त विषय (Additional Subject)
विशेष अंक सुधार परीक्षा (SMIE) के अभ्यर्थी
₹1000 लेट फीस के साथ (अंतिम तिथि 20 जुलाई)
री-अपीयर (Re-appear) के परीक्षार्थी
एक वर्ष के भीतर परफॉर्मेंस में सुधार (Improvement of Performance) चाहने वाले अभ्यर्थी
अध्ययन केंद्रों (Study Centers) को कड़े निर्देश
बोर्ड ने प्रदेश के सभी HPSOS अध्ययन केंद्रों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे संशोधित नियमों और नए प्रॉस्पेक्टस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।
HPBOSE अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार किसी भी अभ्यर्थी का एडमिशन पक्का करने से पहले संबंधित समन्वयक (Coordinator) नवीनतम प्रॉस्पेक्टस को अच्छी तरह से जांच लें। इसमें पात्रता और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
छात्रों और केंद्रों की सुविधा के लिए यह अपडेटेड प्रॉस्पेक्टस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और अध्ययन केंद्रों के लॉगिन आईडी पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
बोर्ड अध्यक्ष ने सभी अभ्यर्थियों और केंद्रों से आग्रह किया है कि वे तय समय-सीमा (20 जुलाई 2026) के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई अध्ययन केंद्र बोर्ड के नियमों या निर्देशों की अनदेखी करता है, तो इसे बोर्ड विनियमों का सीधा उल्लंघन माना जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अमित महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

