-
Advertisement
दीक्षांत समारोह: हिमाचल पुलिस को मिले तीन DSP और 15 सब इंस्पेक्टर
डरोह। हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को हुए दीक्षांत समारोह के बाद हिमाचल को तीन डीएसपी और 15 सब इंस्पेक्टर मिले हैं। पास आउट होने वाले 12वें बैच के तीन डीएसपी और 8वें बैच के 15 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टरों को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह के प्रधानाचार्य आईजी अतुल फुलझेले ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि शनिवार को डरोह में हुए दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीएम जयराम ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों की भव्य परेड की सलामी ली। परेड में डीएसपी और पीएसआई के साथ आरटीसी प्रशिक्षण ले रहे जवानों की 16 टुकड़ियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें: Himachal में 6 अक्तूबर से होने वाली सेना भर्ती रैली स्थगित, पर जारी रहेगी रजिस्ट्रेशन
भव्य परेड का नेतृत्व परेड कमांडर के रूप में डीएसपी प्रो.प्रणव चौहान ने किया। वहीं, सेकंड इन कमांड का नेतृत्व डीएसपी देवराज ने किया। एक वर्ष तक चले इस प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों को आंतरिक व बाहरी विषयों का साइंटिफिक तरीके से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को कानून के हर उस पहलू का बारीकी से अध्ययन करवाया गया जो आगे चलकर उन्हें देश सेवा के दौरान मददगार साबित होगा। 16 टुकड़ियों में सुसज्जित भव्य परेड में 15 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टरों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। जवानों ने तरह.तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जबकि कमांडो दस्ते द्वारा दिखाए गए करतब अपने आप में रोमांचित करने वाले थे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group

