-
Advertisement
हिमाचल की यह पुलिस अधिकारी तैयार करेगी भविष्य के जवान
करसोग। करसोग में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही महिला पुलिस ऑफिसर ने अनूठी पहल की है। यहां डीएसपी के पद पर अपनी सेवा दे रही महिला पुलिस अधिकारी गीतांजलि ठाकुर पुलिस भर्ती में ग्राउंड टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग देंगी। लोगों को अपनी सेवाएं देने के साथ ही महिला पुलिस ऑफिसर महंगी कोचिंग लेने में असमर्थ गरीब अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करने के भी टिप्स देंगी। आपको बताते चलें कि उपमंडल में 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया है।
इसमें बहुत से युवा गरीब परिवारों से हैं और इनके पास इतना पैसा नहीं है कि वे महंगी कोचिंग ले सकें। ऐसे में महिला पुलिस ऑफिसर ने पीड़ा को समझते हुए कोचिंग लेने में असमर्थ युवाओं के चेहरे पर सुनहरे भविष्य की चमक बिखेरने के लिए नि:शुल्क देने का निर्णय लिया है। इस तरह युवाओं को डीएसपी के अनुभव का लाभ होगा। करसोग के इतिहास में यह पहला अवसर है कि किसी अधिकारी ने स्वेच्छा से भविष्य के जवानों को तैयार करने का फैसला लिया है। महिला पुलिस ऑफिसर के इस मानवीय चेहरे ने सभी का दिल जीता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस विभाग में कांस्टेबल के भरे जाएंगे 9 पद, जानें पूरी डिटेल
कांस्टेबल के लिए हो रही भर्ती में ग्राउंड टेस्ट क्लियर करने वाले युवाओ की अब लिखित परीक्षा होगीए जिसके लिए डीएसपी अगले सप्ताह से हर रोज ड्यूटी के बाद कुछ समय विशेष सत्र के लिए निकाल कर युवाओं को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के टिप्स देंगी। डीएसपी गीतांजली ठाकुर ने बताया कि मेरा कोचिंग देने का प्रयास इसलिए है कि बहुत से युवाओं ने उनसे टिप्स लेने के लिए संपर्क किया है।

ऐसे में सिलेबस को देखते हुए युवाओं को सही मार्गदर्शन दिया जाए तो लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करना आसान है। उन्होंने कहा कि मेरे टिप्स देने से किसी को लाभ मिल सके तो मुझे बहुत खुशी होगी। जो भी अभ्यर्थी गाइडेंस लेना चाहते हैए वे डीएसपी कार्यालय में अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखवा सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

