-
Advertisement
HPPSC 554 पदों पर करेगा भर्ती, HAS और नायब तहसीलदार की भी भरी जाएंगी पोस्टें
Last Updated on August 27, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) जल्द भर्तियां करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व चेयरमैन की रिटायरमेंट के बाद भर्ती का प्रोसेस (Recruitment Process) रुक गया था। इस भर्ती प्रक्रिया में HPPSC में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी के 30 पद, नायब तहसीलदार के 20 पद और शिक्षा विभाग में कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor) के 554 पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। माना जा रहा है कि एपीपीएसई की परीक्षा 16 अक्टूबर और नायब तहसीलदार की परीक्षा 31 अक्टूबर को तय है।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम बोले: नई तकनीक के इस्तेमाल से बढ़ाई जा सकती है किसानी और बागवानी
अब एचपीपीएसई के नए चेयरमैन और 3 सदस्य ने अपना पदभार संभाल लिया है। इस संबंध में चेयरमैन और सदस्य राकेश शर्मा ने आज सुबह सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) से सरकारी आवास ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। इसके अतिरिक्त अन्य कई पदों पर भी आयोग ने भर्तियां अधिसूचित कर रखी हैं। गौरतलब है कि सरकार ने दो रोज पहले ही आईपीएस रामेश्वर सिंह ठाकुर (IPS Rameshwar Singh Thakur) (रिटायर) को चेयरमैन आईएएस राकेश शर्मा (रिटायर) कर्नल आरके शर्मा (रिटायर) तथा विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग से प्रो नयन सिंह (रिटायर) को आयोग का सदस्य लगाया है। शपथ ग्रहण के बाद सभी ने कार्यभार संभाल लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group