-
Advertisement
Water Controversy : पानी विवाद में हिमाचल का SC में यू-टर्न, अब दिल्ली के पास यह सहारा
Delhi-Himachal Water Controversy : नेशनल डेस्क। एक तरफ तो सीएम कहते हैं कि हिमाचल दिल्ली को पानी देगा। वहीं, सीएम के अधिकारी कोर्ट में कुछ और ही बोल कर आते हैं। दिल्ली को पानी देने के मामले में आज फिर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हिमाचल को फटकार लगाई है। कोर्ट में हिमाचल का जल विवाद (Delhi Himachal Water Controversy) पर यू टर्न सामने आया है। हिमाचल का कहना है कि उसके पास दिल्ली को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। वहीं, अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिए हैं कि वे मानवीय आधार पर पानी की सप्लाई के लिए अपर यमुना रिवर बोर्ड से अपील करें।
हिमाचल को फिर फटकार
गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली (Delhi) को पानी देने के मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने हिमाचल सरकार को फटकार लगाई और कहा कि बेहद संवेदनशील मामले में गलत जवाब कोर्ट में दिया गया है। आप पर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा क्यों न चलाया जाए? इस पर हिमाचल सरकार ने माफी मांगते हुए कहा कि वो हलफनामा दाखिल कर अपने जवाब को रिकॉर्ड से वापस लेंगे। वहीं, हिमाचल सरकार का कहना है कि हमारी नियत सही थी, लेकिन जो जवाब दाखिल किया गया है उसमें कुछ कमियां हैं जिनको ठीक किया जाएगा। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप अपनी बात यमुना बोर्ड के सामने रखें।
वहीं, हिमाचल सरकार के आग्रह को कोर्ट (Supreme Court) ने स्वीकार कर लिया है। पहले हिमाचल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उसके पास दिल्ली को देने के लिए अतिरिक्त पानी है जो हरियाणा होते हुए दिल्ली जाएगा। हिमाचल के सीएम सुक्खू ने भी इस बात पर हामी भरी थी कि वे दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार हैं लेकिन वे इसके लिए चार्ज करेंगे। वहीं, हिमाचल के अपने बयान से पलटते ही अब सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निस्तारण करते हुए यह भी कहा कि अपर रिवर यमुना बोर्ड इस मामले में 14 जून को बैठक आयोजित कर मामले पर शीघ्र फैसला ले।
पहले क्या कहा था सीएम ने
वहीं, पिछले कल सीएम का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हिमचाल दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार है। इसको लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से अधिकारियों (Officers) को आदेश दे दिए गए हैं। इस विषय मे उन्होंने वकीलों को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देने के लिए कहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि जब हमने पानी छोड़ने के आदेश दे दिए है तो सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने क्यों लताड़ लगाई है यह समझ नहीं आ रहा है पानी हरियाणा से होकर जाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है वहीं देश के लोग रहते है हिमाचल दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने को भी तैयार है पानी देना पुण्य काम है। सीएम सुक्खू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने किन परिस्थितियों यह फटकार लगाई है जब हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पानी देने को तैयार है। सुप्रीम कोर्ट को किसने गलत जानकारी दी है वो इसके बारे मे जानकारी जुटाएंगे।

