-
Advertisement
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड को बम से उड़ाने की धमकी: लिखा- बच के रहना, गोली से टपका दूंगा
HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला को परीक्षा में फेल करने पर किसी छात्र ने बोर्ड को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) दी है। शुक्रवार शाम के वक्त यह धमकी शिवांक नाम के अकाउंट से ईमेल के द्वारा मिली है। इसमें शिवांक ने खुद को 2024 की परीक्षा में फेल होने की बात कही है। ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा है कि ‘बच के रहना गोली से टपका दूंगा..’
इसके साथ यह भी लिखा – एचपी बॉस तुम तो गए। मुझे रिजल्ट में फेल किया था ना। अब गए तुम, ठीक है ना। गुड बाय एंड सीयू अगेन। बम से उड़ा दूंगा। समझ आया-2024 में फेल किया है मेरे को.. गुड बाय एचपी बॉस।
शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली में है। उन्हें जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुलिस में शिकायत करने को कह दिया है। उन्होंने कहा कि यह ईमेल बोर्ड की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिली है। उधर एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
राहुल कुमार
