-
Advertisement
#Himachal_Vidhansabha के पूर्व उपाध्यक्ष राम नाथ नहीं रहे, Chandigarh में ली अंतिम सांस
ऊना। हिमाचल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राम नाथ शर्मा (Ram Nath sharma) का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 32 में इलाज चल रहा था। दिवगंत राम नाथ शर्मा 76 के बेटे विवेक के मुताबिक उन्हें बीते माह 27 तारीख को चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया था। वह उच्च रक्तचाप (High blood pressure) से पीड़ित थे।
ये भी पढे़ं – #Corona_Update : कोरोना ने हिमाचल में दो और की ली जान, IGMC में थे भर्ती…

उन्होंने बताया कि उनके शव को आज ही पैतृक गांव कुटलैहड़ (kutlehar) लाया जा रहा है। वहां पर कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राम नाथ शर्मा दो मर्तबा विधायक रहने के साथ-साथ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे। वह वन निगम व लघु बचत के चेयरमैन भी रहे। उनके बेटे विवेक वर्तमान में कांग्रेस के कुटलैहड़ ब्लॉक के अध्यक्ष हैं। राम नाथ के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


