- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम इन दिनों लगभग सामान्य सा हो गया है। हालांकि, निचले इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। इस सब के बीच शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश में बारिश होने के अनुमान जताया गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 14 से 17 सितंबर तक प्रदेश कुछ जिलों में बारिश होगी। मध्य पर्वतीय जिला शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू व मंडी में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहने के आसार नजर आ रहे हैं।
बतौर मौसम विभाग, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 17 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है।’ सुबह शाम मौसम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, इस कारण ठंडक का अहसास होने लगा है। प्रदेश में चार से पांच दिन से मानसून पहले की तरह सक्रिय नहीं रहा है। हालांकि, धर्मशाला के आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को जरूर बारिश हुई थी। लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों व क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है। इस कारण से दिन के समय में इन इलाकों में तेज धूप पड़ रही है। मैदानी इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सिय से ऊपर है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
- Advertisement -